इस कविता को सीखना आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह आपको अपने देश के प्रति प्यार और गर्व महसूस कराती है। यह आपको समझाती है कि आप भारत के नागरिक हैं और देश की भलाई के लिए आपकी भी जिम्मेदारी है। इस कविता के माध्यम से आप सीखते हैं कि देश की सेवा करना और उसकी सुरक्षा का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। यह कविता आपके मन में एकता, सहयोग और देशभक्ति की भावना को बढ़ाती है। इससे आप अपने देश के प्रति और भी जागरूक और जिम्मेदार बनते हैं।
अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें |
Vid 1.1 : कविता 3
Summary:
इस कविता में सरल संक्षेप में यह कहा जा रहा है कि हम भारत के बच्चे हैं जो अपने देश के खातिर सब कुछ करने को तैयार हैं। कितनी भी बाधाएँ आ जाएँ हम किसी से भी नहीं डरेंगे और अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयत्नशील बने रहेंगे।
Extension/Further Reading:
हमारा भारत देश 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था l
15 अगस्त 1947 को आज़ादी के बाद लाल किले पर पहली बार तिरंगा फहराया गया l
अपने देश को हम भारत माता भी कहते हैं ।
भारत का झंडा तीन रंगों का होता है, जिसे हम तिरंगा कहते हैं। ऊपर केसरिया रंग होता है, वह 'त्याग और बलिदान' का संकेत है। बीच में सफेद रंग होता है, जो 'शांति, एकता और सच्चाई' का प्रतीक है। सबसे नीचे हरा रंग होता है, वह 'विश्वास और मज़बूती को दिखाता है 3।
झंडे के बीच में एक नीला चक्र होता है, जिसे हम अशोक चक्र कहते हैं। यह चक्र हमारे देश की गरिमा और एकता का प्रतीक है। हमें अपने झंडे का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि यह हमारे देश का प्रतीक है और हमारी शान है 3।
झंडा आमतौर पर सूर्य उगने के बाद फहराया जाता है और सूर्य डूबने से पहले उतार लिया जाता है 4।