सार्थक और निरर्थक शब्दों में अंतर पहचानकर सार्थक वाक्य बनाने का अभ्यास करना
ऊपर दिए गए चित्रों के नीचे लिखे नाम शब्द हैं |ये शब्द वर्णों को मिलाकर बने हैं ; जैसे -
बा + ज़ा + र = बाज़ार
अगर इन्हीं वर्णों को पलट दें, तो शब्द बनेगा :
र + ज़ा + बा = रज़ाबा
इस शब्द का कोई अर्थ नहीं है |
बाज़ार शब्द सार्थक यानी अर्थ के साथ है अतः सार्थक शब्दों के समूह को शब्द कहते हैं।
यह पाठ हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे हमें सही तरीके से बोलना और लिखना आता है। जब हम सार्थक शब्दों का सही उपयोग करेंगे, तो हमारा वाक्य सभी को समझ में आएगा। इससे हम अपनी बात को अच्छी तरह से दूसरों तक पहुँचा सकते हैं। निरर्थक शब्दों से वाक्य का अर्थ बिगड़ सकता है, इसलिए उनका सही अंतर समझना जरूरी है। इस तरह हम अपनी भाषा को और भी सुंदर और प्रभावी बना सकते हैं।
दो या दो से अधिक वर्णों के सार्थक मेल को ही शब्द कहते हैं 1।
a. सार्थक शब्द - वर्णों के मेल से बने ऐसे शब्द जिनका कोई न कोई अर्थ होता है, उन्हें 'सार्थक शब्द' कहते हैं l जैसे -
b. निरर्थक शब्द - वर्णों के मेल से बने ऐसे शब्द, जिनका कोई अर्थ नहीं होता है, उन्हें 'निरर्थक शब्द' कहते हैं l
जैसे - रोटी - शोटी , काम - वाम
( शोटी, वाम आदि शब्दो का कोई अर्थ नहीं होता परंतु बातचीत के दौरान अक्सर इसका प्रयोग करते हैं या सुनते हैं )
शब्दों के सार्थक मेल को वाक्य कहते हैं |इनमें सार्थक शब्द-समूह होते हैं, जो पूरा अर्थ प्रकट करते हैं |
इन वाक्यों में शब्दों को सही जगह पर नहीं रखा गया है | इस कारण ये अर्थ को स्पष्ट नहीं कर रहे हैं इसीलिए ये वाक्य सही नहीं हैं | अब इन निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए :-
इन वाक्यों में कोयल और नानी के काम के बारे में बताया जा रहा है कि कोयल गाने का काम कर रही है और नानी कहानी सुनाने का काम कर रही हैं | ऊपर दिए गए दोनों वाक्य सार्थक हैं क्योंकि ये वाक्य के अर्थ को स्पष्ट रूप से प्रकट कर रहे हैं |
शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं |
वाक्य बनाते समय हमें दो बातों का ध्यान रखना चाहिए :
पहली बात, व्यक्ति या वस्तु का होना | दूसरी बात, इनके द्वारा किए जा रहे या किए गए काम के बारे में कुछ बताया जा रहा हो 2 l
अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें |
Vid 2.2 : शब्द तथा वाक्य 3
Summary:
दो या दो से अधिक वर्णों से बने ऐसे समूह को ‘शब्द’ कहते हैं, जिसका कोई न कोई अर्थ अवश्य हो 4।
ऐसा शब्द-समूह जो अपना अर्थ स्पष्ट कर दे, वाक्य कहलाता है। वाक्य भाषा की एक संपूर्ण इकाई होता है 5।
Extension/Further Reading:
वर्णों के मेल सार्थक होते हैं, जिनसे किसी अर्थ का ज्ञान होता है। हर हालत में शब्द सार्थक होना चाहिए। व्याकरण में निरर्थक शब्दों के लिए कोई जगह नहीं है।
वाक्य बनाते समय हमें दो बातों का ध्यान रखना चाहिए - पहली बात, व्यक्ति या वस्तु का होना l दूसरी बात, उनके द्वारा किए जा रहे या किए गए काम के बारे में कुछ बताया जा रहा हो l