नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए -
बच्चों ! दोनों वाक्यों में आपने देखा कि बात को अधिक शब्दों में कहा गया है और इन वाक्यों को दोबारा लिखते समय बात को संक्षिप्त रूप में
कहने के लिए -
फल बेचने वाला - फलवाला
मरीज़ों का इलाज करने वाला - डॉक्टर
शब्दों का प्रयोग किया जा सकता है और ऐसा करने से वाक्यों का अर्थ भी नहीं बदलेगा ; जैसे -
राकेश फलवाला है l
मनोज डॉक्टर है l
कम शब्दों में बात कहना भी एक कला है l इससे भाषा सुंदर हो जाती है और सरलता से समझ में भी आती है l हिंदी भाषा में अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते हैं। भाषा में कई शब्दों के स्थान पर एक शब्द बोल कर हम भाषा को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाते हैं। जिसे हम अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्दों का प्रयोग करना कहते हैं 1 |
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द सीखने से भाषा में सुंदरता और सरलता आती है। इससे हम लंबी बात को छोटे शब्दों में कह सकते हैं, जिससे हमारी भाषा प्रभावशाली बनती है। इससे लिखने और बोलने की क्षमता में सुधार होता है। यह जानना महत्वपूर्ण है ताकि हम अपनी भाषा को बेहतर बना सकें और अपने विचारों को आसानी से व्यक्त कर सकें।
अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें -
Vid 6.2: अनेक शब्दों के लिए एक शब्द 2
Summary:
भाषा को छोटा व प्रभावी बनाने हेतु अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग किया जाता है l
Extension/Further Reading:
यह समझने के लिए कि किसी शब्द का वास्तव में क्या अर्थ है, हम किसी भी अतिरिक्त अक्षर या भाग को हटाकर उसका मूल रूप जानने की कोशिश करते हैं।